जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा के बागुनहातु बिहारी घाट में शनिवार तड़के तेज बहाव में बहे बारीडीह मीरा पथ निवासी अमित कुमार उर्फ गजनी और बिट्टू कुमार का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया है। इधर, परिजनों को तलाशी के दौरान लुआबासा के पास नदी के झाड़ियों में डोंगा फंसा हुआ पाया गया। हालांकि दोनों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजन घटना स्थल से लेकर गालूडीह बराज तक तलाश कर रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...