जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सुरक्षित प्रसव के साथ अब नवजात का जन्म प्रमाण पत्र भी बनने लगा है। लावजोड़ा पीएचसी को नया कोड मिलने के बाद यह सुविधा शुरू हुई है। इससे अब प्रसव के बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए पटमदा सीएचसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ कुमार मल्लिक ने बताया कि शुक्रवार से पीएचसी में प्रसव गृह दोबारा शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही नवजात को जन्म के तुरंत बाद दिए जाने वाले चारों टीके भी पीएचसी में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शनिवार को नवजात का पहला जन्म प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उनकी अन्यत्र प्रतिनियुक्ति होने के बाद पीएचसी का प्रभार आयुष चिकित्स...