जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: लगातार हो रही बारिश से धान लगाने वाले किसान तो काफी खुश हैं, लेकिन सब्जी उत्पादकों को काफी नुकसान हुआ है। सब्जियों की फसल सड़ने की आशंका है। इससे कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। जिले में लगातार तीन-चार दिन से बारिश हो रही है। एक जून से अबतक जिले में सामान्य बारिश 436.9 मिमी होना चाहिए थी, लेकिन इसमें 27 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। शुरुआत में इसमें काफी कमी आई थी, लेकिन अब बारिश ठीक हो रही है और अबतक 320.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। नीचे और ऊपरी भूमि पर खेत होने के कारण किसानों को चिंता थी, लेकिन वर्षा अच्छी होने से उन्हें रोपनी में काफी मदद मिली और किसान तेजी से रोपनी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: पांच दिन तक बरसेंगे बादल, शहर में जलजमाव की चुनौती डिमना रोड में दुकान लगाने वाले किसान ने पांच दिन ब...