जमशेदपुर, जुलाई 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कप्तान सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में टाइगर नाइट्स ने इतिहास रचते हुए जमशेदपुर गोल्फ लीग (जेजीएल) सीजन-9 का खिताब लगातार तीसरी बार जीत लिया। बेलडीह गोल्फ कोर्स में खेले गए रोमांचक सडन-डेथ प्लेऑफ में टाइगर नाइट्स ने रोहित सिंह की कप्तानी वाली ईगल आई को हराकर ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की। 36 होल के बाद दोनों टीमें 20-20 अंकों की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मुकाबला तीन होल के प्लेऑफ और फिर सडन-डेथ तक पहुंचा। निर्णायक होल पर निखिल अडेसरा की टी-शॉट पानी में चली गई, लेकिन हर्ष कुमार पांडे ने शानदार पार (नेट बर्डी) लगाकर टीम को जीत दिला दी। ईगल आई ने भी पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अंतिम शॉट तक कड़ा मुकाबला दिया। विजेता टीम में हर्ष कुमार पांडे, जीतू पटेल, निखिल अडेसरा, निशांत झा, पूनम दोशी,...