जमशेदपुर, जुलाई 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने गोलमुरी स्थित हरि किशुन पान दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस से निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई की मांग की।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में गोलमुरी व टिनप्लेट बाजार में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से नियमित रात्रि गश्ती बढ़ाने व बाजारों में पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर बंटी अग्रवाल, कमल गुप्ता, दिलीप लड्डा, राजीव कुमार, मोहम्मद नौशाद व टिंकू उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...