जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, उनसे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों एवं वर्जनाओं को दूर करने तथा उनमें स्वास्थ्य के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने एक सराहनीय पहल की। इसी क्रम में काशीडीह हाई स्कूल के इंटरैक्ट क्लब ने रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के तत्वावधान में विद्यालय की कक्षा छह से आठ तक की लगभग सौ छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में डॉ. जूही समर्पिता, सलाहकार एवं मार्गदर्शक, डीबीएमएस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। वहीं गुरप्रीत भाटिया, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

हिंदी हि...