जमशेदपुर, जुलाई 22 -- Jamshedpur News: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी का वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2025-26 की टीम ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष कृष्णा खड़िया एवं सचिव जितेश कुमार को उनके सफल नेतृत्व और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं नई कार्यकारिणी में उमंग झुनझुनवाला ने अध्यक्ष तथा विभूति अदेशरा ने सचिव, रक्षा मकाती ने संयुक्त सचिव और कमल मकाती ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...