Jamshedpur News: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना ने श्री नाथ में लगाया रक्तदान शिविर
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की ओर से श्रीनाथ यूनिवर्सिटी परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्थानीय नागरिकों ने रक्तदान किया। कुल 35 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए Iइस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कंचन प्रसाद, सीमा कुमार, वसंती रघुराम और तरणजीत कौर उपस्थित रहीं। अध्यक्ष कंचन प्रसाद ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं आभार स्वरूप सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.