Jamshedpur News: रेल ट्रैक पर हाथी आने से टाटानगर की ट्रेनें लेट
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: हाथी के रेल ट्रैक पर आने से गुरुवार को चाकुलिया, झाड़ग्राम व गिद्धनी स्टेशन के बीच ट्रेनें लेट हो गई। इसके कारण हावड़ा और टाटानगर मार्ग की ट्रेनें भी फंसी थीं। खड़गपुर-टाटानगर लोकल ट्रेन के यात्री प्रभाकर कुमार ने घाटशिला की स्टेशन पुस्तिका व रेल मदद ऐप में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में ट्रैक पर हाथी आने का उल्लेख किया गया था। मालूम हो कि चक्रधरपुर मंडल में हाथियों के रेललाइन पर आने के कारण कई महीने से समय-समय पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है। खड़गपुर मंडल में गिद्धनी, चाकुलिया व झाड़ग्राम रेलमार्ग भी हाथियों के विचरण क्षेत्र में शामिल है। हालांकि, हाथियों के लाइन के निकट आने से वन विभाग की सूचना पर रेलवे ट्रेनों की स्पीड कम कर देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.