Jamshedpur News: रेलवे में स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेने वाले सम्मानित
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के खड़गपुर मंडल में 41 रेल कर्मचारियों के रिटायर होने पर 31 जुलाई को समारोह का आयोजन डीआरएम ललित मोहन पांडेय के नेतृत्व में हुआ। बताया जाता है कि 41 में से कई रेल कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया है। उम्र होने या स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेने वाले रेल कर्मचारियों को पेंशन पेमेंट ऑर्डर, स्मृति चिन्ह एवं उपहार के साथ सेटलमेंट के दस्तावेज सौंपे गए। डीआरएम ने रिटायर हुए कर्मचारियों के सालों की समर्पित और ईमानदार सेवा के प्रति आभार जताकर स्वस्थ और उत्साहित जीवन की कामना की है। यह भी पढ़ें- रेलवे के रिटायर कर्मी, आश्रित व दिव्यांग कर्मी ले सकेंगे मैनुअल पास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.