जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रेलवे में बोनस राशि बढ़ाने की मांग पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को टाटानगर क्रू-गार्ड लॉबी में प्रदर्शन कर धरना दिया। लोको पायलट शैलेश कुमार ने बताया कि रेलवे में हर बार 78 दिनों के बोनस की घोषणा होती है, लेकिन भुगतान केवल 17,951 रुपये का होता है। यह गणना छठे वेतन आयोग के न्यूनतम बेसिक 7,000 रुपये पर की जाती है, जबकि सातवां वेतन आयोग करीब 10 वर्ष पहले लागू हो चुका है और इसमें न्यूनतम बेसिक 18,000 रुपये है। उनका कहना है कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार महंगाई भत्ता जोड़कर रेलकर्मियों को बोनस में 40 हजार रुपये से अधिक राशि मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: लोको रनिंग स्टाफ ने दिया धरना धरने में आरबी राय, रंजीत कुमार, बलजीत सिंह, एके पंडित, शुभम शाहा समे...