Jamshedpur News: रेलवे में दुकान दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी, केस दर्ज
जमशेदपुर, अगस्त 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। रेलवे स्टेशन परिसर में दुकान दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से एक-एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कदमा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोनू लाल नामक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।कदमा उलियान के रामपथ निवासी अलिशा अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि सोनारी दोमुहानी मंदिर के पास उनकी चाय की दुकान है। वहां एक व्यक्ति सोनू लाल अक्सर चाय पीने आता था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच परिचय हुआ। आरोप है कि सोनू लाल ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताते हुए उन्हें और उनके पार्टनर सुबोजीत पाल को रेलवे स्टेशन के अंदर दुकान दिलाने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: सेकेंड हैंड कार दिलाने के नाम पर 60 हजार की ठगी शिकायत के अनुसार, दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.