Jamshedpur News: रेलवे पार्क की बागबेड़ा कॉलोनी के जनप्रतिनिधियों ने की सफाई
जमशेदपुर, जुलाई 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा की सामुदायिक पहचान और धरोहर वायरलेस मैदान स्थित पार्क की सफाई पर रेलवे और प्रखंड कार्यालय के ध्यान नहीं देने पर जनप्रतिनिधि आगे आए और गुरुवार को उप मुखिया संतोष ठाकुर और अजीत सिन्हा ने वायरलेस मैदान के पार्क में सफाई अभियान चलाया। पार्क में फैले कचरे को हटाने के साथ ही झाड़ियों की कटाई की ताकि, सुबह-शाम टहलने वाली महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों के अलावा मैदान में खेलने वाले बच्चों को परेशानी नहीं हो। पार्क सफाई कार्य में जीवन संस्था और मॉर्निंग वॉकर्स के आर्थिक सहयोग एवं अन्य लोगों की सामूहिक सहयोग मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.