जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आरपीएफ के जवानों ने रेलवे एक्ट के तहत 18 लोगों को विभिन्न आरोप में गिरफ्तार कर टाटानगर कैंप कोर्ट में पेश किया। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने सभी को महिला बोगी और दिव्यांग बोगी में चढ़ने, गन्दगी फैलाने, लाइन पार करने के साथ ट्रेनों में अवैध रूप से खानपान सामग्री बेचने के आरोप में पकड़ा था। बताया जाता है कि आदित्यपुर और सीनी आरपीएफ ने भी प्रावधान उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर कई लोग को लोगों को टाटानगर रेलवे कोर्ट में पेश किया है लेकिन ज्यादातर आरोपी जुर्माना देकर रिहा हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...