जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने सोमवार रात रेलवे प्रावधान उल्लंघन के आरोप में 10 से ज्यादा लोगों को पकड़ा। विभिन्न आरोप में पकड़ाए लोगों को आरपीएफ ने टाटानगर रेलवे कैंप कोर्ट में पेश किया है। इनमें महिला एवं दिव्यांग यात्री समेत लाइन पार करने और गंदगी फैलाने के आरोपी शामिल हैं। इससे पूर्व भी रेलवे एक्ट के आरोपी कोर्ट से जुर्माना देकर रिहा हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...