जमशेदपुर, अगस्त 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई ओवरब्रिज के पास पानी जमने से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे तत्काल जलजमाव की समस्या का समाधान करना चाहिए। जुगसलाई के व्यापारी सरवन देबूका ने टाटा स्टील के पदाधिकारी को पत्र भेज कर यह मांग की है। दूसरी ओर, जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड पार्षद अनिल कुमार मोदी ने रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे पानी जमने की समस्या उठाई। वार्ड पार्षद ने रेलवे और नगर परिषद को पत्र देकर जल्द समस्या की समाधान पर जोर दिया। बताया जाता है की हल्की बारिश में भी दोनों जगह जल जमाव होने से दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। रेलवे और नगर परिषद को संयुक्त रूप से जल जमाव रोकने के मुद्दे पर काम करना चाहिए ताकि वाहन सवार और पैदल राहगीर की सुरक्षा हो सके। बीते दिनों बारिश की पानी के बहाव से रेलवे अंडर ब्रिज के पास कई चार पहिया वा...