जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: फोटो-रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाताएचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रेड रन के तहत जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को 3 किमीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, रांची के सौजन्य से जिला स्वास्थ्य समिति और जिला प्रशासन के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल समेत अन्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. जोगेश्वर प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी मंटू पातर तथा टाटा स्टील खेल विभाग के डॉ. हसन मलिक इमाम आदि मौजूद रहे।बालिका वर्ग में पानो बास्के...