जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 5 से 10 नवंबर तक 6 दिवसीय सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग शिविर का आयोजन होगा। साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में ट्रेनिंग के 223वें बैच के लिए बिष्टुपुर में बुधवार तक नामांकन होगा। ट्रेनिंग में दूसरे जिला व सेवारत कर्मियों के लिए सीधे नामांकन उद्घाटन सत्र से पूर्व तक होगा। ट्रेनिंग में कंपनी सुरक्षा, फर्स्ट एड, डिजास्टर मैनेजमेंट एवं इमरजेंसी रेस्कयू मेथड, आर्टिफिशियल रेस्पिरेशन सीपीआर का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...