जमशेदपुर, जुलाई 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन व जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से भारत रत्न जेआरडी टाटा की 122वीं जयंती पर 25 से 27 जुलाई तक बागबेड़ा चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र जांच, ऑपरेशन व लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जायेगा। रेड क्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं, पोटका के केरवा डुंगरी भवन में ग्रामीण स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...