Jamshedpur News: रेड क्रॉस भवन में कल रक्तदान शिविर कल
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रेड क्रॉस के पेट्रन स्व. केदारमल जी पलसानिया की स्मृति में दिवाली के पावन दिन 8 नवम्बर को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह एवं इस शिविर के संयोजक पलसानिया परिवार द्वारा शहर के सभी रक्तदाताओं, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे दिवाली के इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और स्व. केदारमल जी पलसानिया की पुण्य स्मृति को मानव सेवा के इस महान कार्य के माध्यम से सार्थक श्रद्धांजलि अर्पित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.