जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: फोटो-सरफराज जमशेदपुर, कार्यालय संवाददातारुद्रा म्यूजिक एकेडमी की ओर से सुरमयी शाम कर्णप्रिय मधुर गीतों की श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन 3 अक्टूबर को किया जाएगा। कार्यक्रम गोलमुरी के केबल कंपनी के पास स्थित सीडब्ल्यूए क्लब के पास होगा। यह जानकारी बुधवार को सीडब्ल्यूए क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई। कहा गया कि कार्यक्रम में रुद्रा म्यूजिक एकेडमी से जुड़े बालक-बालिकाएं गायन, वादन और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बालिकाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागी संगीत के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशेंगे। आयोजक रुद्र प्रताप मुखी ने कहा कि कार्यक्रम में बॉलीवुड, लाइट म्यूजिक, क्षेत्रीय गीतों के साथ विभिन्न वाद्य ...