जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित सेवानिवृत्त आर्मी जवान श्रवण कुमार के बंद मकान में करीब 30 लाख रुपये के गहने समेत लाखों के सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में स्थानीय 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पुलिस के त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

चोरी का तरीका पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर घर की छत के पिछले हिस्से में लगी लोहे की ग्रिल की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने ...