Jamshedpur News: राहुल बच्चा हत्याकांड में फरार आरोपी विक्की गिरफ्तार
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- Jamshedpur News: मानगो मुंशी मोहल्ला में 8 जुलाई को नजीरिया स्कूल के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या मामले में फरार आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव उर्फ बल्लू को पुलिस ने रविवार रात बिरसानगर से गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी ललित मीणा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल बच्चा की हत्या के बाद विक्की लगातार ठिकाना बदल रहा था, लेकिन आखिरकार बिरसानगर से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने हत्या का दोष स्वीकार कर लिया है। विक्की पर मानगो उलीडीह थाने में दो और सिदगोड़ा थाने में तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है।मालूम हो कि 8 जुलाई की शाम एक युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर राहुल बच्चा की गोली मारकर और ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले चार आरोपियों- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.