Jamshedpur News: राष्ट्र कवि की जयंती पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 से ज्यादा लोगों की हुई जांच
जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती अवसर पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने शनिवार को बागबेड़ा श्रीकृष्ण मेमोरियल संघ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया। जहां 300 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। उप मुखिया संतोष ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने में विभिन्न संगठनों ने सहयोग कर सामाजिक समरसता और सेवा भावना का संदेश दिया। शिविर में दंत चिकित्सा, ईसीजी जांच, नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह के साथ विभिन्न बीमारियों की जांच चिकित्सा टीम ने की है। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मा, टूथपेस्ट, टूथब्रश तथा दवाओं का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.