Jamshedpur News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ तीन साल का समझौता
जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: झारखंड की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड ने तीन साल का समझौता किया है। इसके तहत राज्य के 13 जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, संस्थागत क्षमता और मातृ-शिशु स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए काम किया जाएगा। समझौते के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मातृ एवं नवजात शिशु जीवन रक्षा पहल (मानसी प्लस) जारी रखेगा। वहीं, प्रोजेक्ट स्वस्थ के माध्यम से दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में स्वास्थ्य विभाग को तकनीकी और प्रबंधन संबंधी सहयोग दिया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं और मातृ-शिशु देखभाल पर जोर इस साझेदारी में स्वास्थ्य केंद्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.