जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: पटमदा। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) सह नोडल पदाधिकारी निशु कुमारी के मार्गदर्शन में इंस्पायर अवार्ड के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर चयनित जिले के तीन विद्यार्थी तुषार कुमार, शुभम एवं श्रवण कुमार ने शुक्रवार को उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार प्रोटोटाइप का अवलोकन किया तथा उनकी कार्य प्रणाली एवं नवाचार संबंधी विचारों को विस्तारपूर्वक सुना। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा आगामी राष्ट्रीय स्तर के आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है। सहायक नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रियंका झा ने उम्मीद जताई कि ये प्रतिभ...