Jamshedpur News: राष्ट्रीय प्रसारण दिवस पर उलियान में रेडियो प्रदर्शनी
जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के अवसर पर कदमा-उलियान स्थित गाइड इंटरनेशनल रेडियो लिस्नर्स क्लब परिसर में अध्यक्ष चिन्मय महतो के संचालन में विशाल रेडियो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी सुबह 8:30 से शाम 4:00 बजे तक चली, जिसमें करीब 1000 विभिन्न प्रकार के रेडियो सेट प्रदर्शित किए गए। क्लब अध्यक्ष चिन्मय महतो ने दर्शकों एवं बच्चों को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के इतिहास से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई 1927 को मुंबई से 'इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी' ने पहला रेडियो प्रसारण किया। 8 जून 1936 को इसका नाम 'ऑल इंडिया रेडियो' और 1957 में 'आकाशवाणी' रखा गया। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद रेडियो देश के कोने-कोने तक सूचना पहुंचाने का प्रमुख माध्यम बना। यह भी पढ़ें- डिजिटल युग में भी प्रासंगिक है रेडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.