Jamshedpur News: रायरंगपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बने रोड ओवरब्रिज: प्रहलाद
जमशेदपुर, अक्टूबर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बहलदा के पूर्व विधायक प्रहलाद पूर्ति ने डीआरएम चक्रधरपुर के नाम रायरंगपुर स्टेशन मास्टर को पत्र देकर एक रेलवे फाटक पर रोड ओवर ब्रिज बनाने की रखी। प्रहलाद पूर्ति ने कहा कि शहर के बीच स्थित क्रॉसिंग पर ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद हो जाता है। इससे पैदल राहगीर एवं वाहन सवार को दिक्कत होती है। रेलवे को जल्द से जल्द क्रॉसिंग पर एक रोड ओवर ब्रिज बनाना चाहिए ताकि भविष्य में दुर्घटना की आशंका नहीं रहे। पूर्व विधायक के अनुसार रायरंगपुर स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में अन्य कई कार्य रेलवे ने यात्री और नागरिक सुविधा में किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.