Jamshedpur News: रायरंगपुर मैदान से बादामपहाड़-पुरी नई ट्रेन का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 नवंबर, बुधवार को रायरंगपुर मैदान से बादामपहाड़-पुरी नई ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगी। ओडिशा प्रशासन और चक्रधरपुर रेल मंडल राष्ट्रपति से नई ट्रेन का उद्घाटन कराने की तैयारी में जुटे हैं। राष्ट्रपति का 4 और 5 नवंबर को ओडिशा के मयूरभंज जिले का दौरा प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने मंगलवार को रायरंगपुर और बादामपहाड़ अमृत भारत स्टेशनों का निरीक्षण किया, ताकि राष्ट्रपति से दोनों स्टेशनों का उद्घाटन कराने की संभावना के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया जा सके। हालांकि, राष्ट्रपति के ओडिशा दौरे के कार्यक्रम में इन स्टेशनों के उद्घाटन का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। इधर, निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने 31 अक्तूबर तक दोनों स्टेशनों के सभी काम पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.