Jamshedpur News: रामकुमार ने पूर्वी सिंहभूम के जिला कृषि पदाधिकारी का संभाला पदभार
जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के नए जिला कृषि पदाधिकारी के रूप में रामकुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी विवेक कुमार बेरवा ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। इससे पहले रामकुमार राज्य मुख्यालय के भूमि संरक्षण विभाग में पदस्थापित थे।पदभार संभालने के बाद जिले में कृषि क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। कम बारिश के कारण इस वर्ष कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका है, जिससे कृषि विभाग के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। ऐसे हालात में किसानों को राहत देने के लिए विभाग वैकल्पिक फसलों और खेती को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से तैयारी कर रहा है, ताकि कम वर्षा की स्थिति में भी किसानों को नुकसान से बचाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.