Jamshedpur News: रात साढ़े दस बजे के बाद बंद कराई जा रहीं दुकानें
जमशेदपुर, जुलाई 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। शहर में देर रात होने वाली अड्डेबाजी और उससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत रात 10.30 बजे के बाद बाजार और प्रमुख सड़कों पर खुली रहने वाली दुकानों को बंद कराया जा रहा है। पुलिस की टीम लगातार बाजार में गश्त कर दुकानदारों से समय पर प्रतिष्ठान बंद करने की अपील कर रही है। जरूरत पड़ने पर दुकानों को बंद भी कराया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में यह देखा गया कि कुछ इलाकों में दुकानें देर रात तक खुली रहने से वहां युवकों की भीड़ जुटने लगी थी। कई स्थानों पर अड्डेबाजी, शराब सेवन, हुड़दंग और आपराधिक तत्वों की आवाजाही की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए साकची, बिष्टूपुर, मानगो, जुगसलाई, कदमा, सोनारी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.