Jamshedpur News: राज्य में सिर्फ एक जांच केन्द्र, रिपोर्ट आने में लगते हैं महीनों
जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: दीपावली के पहले मिठाइयों की बिक्री बढ़ने के साथ ही मिलावट का खेल भी बड़े पैमाने पर होता है, लेकिन इसमें जांच और उसकी रिपोर्ट मिलने का मामला काफी लचर है। जमशेदपुर में मिठाइयों की जांच और कार्रवाई की रफ्तार काफी धीमी है। जांच की रिपोर्ट जबतक आती है, तबतक काफी देर हो जाती है। जिले में मिठाई की दुकानों की एक तो जांच कम होती है और जो होती है उनकी भी रिपोर्ट आने में महीनों लग जाते हैं। जमशेदपुर में जिन सैंपल को जांच के लिए रांची भेजा जाता है, उसमें महीनों लगते हैं। दरअसल, पूरे राज्य में सिर्फ एक लेबोरेटरी रांची में है। यहां सभी जिलों के सैंपल जांच के लिए आते हैं। वहां प्रमाणित करने वाले अधिकारी भी मात्र एक हैं, जिनपर सभी जिलों से आने वाले सैंपल की जांच के बाद उसे अंतिम रिपोर्ट देनी पड़ती है। दबाव अधिक होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.