Jamshedpur News: राज्य का पहला ग्रेन एटीएम लगेगा जमशेदपुर में
जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- Jamshedpur News: झारखंड की पहली ग्रेन (अनाज) ऑटोमेटिक टेलर मशीन (एटीएम) जमशेदपुर में लगेगी। जमशेदपुर को ही इसके लिए चुना गया है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत इस एटीएम को लगाया जाना है। जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के पुराने राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) गोदाम में इसे लगाया जाना है। जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचे खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग के उपसचिव रामकृष्ण कुमार ने इस स्थान का निरीक्षण किया। परंतु इसे लगाने के लिए सबसे जरूरी चीज है पांच किलोवाट का बिजली कनेक्शन। कनेक्शन ले लेने के बाद मशीन को इंस्टॉल कर दिया जाएगा। पूरे राज्य के लिए एक तरह से यह पायलट प्रोजेक्ट है। इसके सुचारू संचालन और सफल होने पर संभव है जिला और राज्य में और जगहों पर इसे इंस्टॉल किया जाएगा। माना जा रहा है कि कम पढ़े-लिखे लोग भी इसे आसानी से संचालित कर सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.