Jamshedpur News: राज्यपाल कार्यालय में फोन कर बिजली बिल भरने के लिए मांगे रुपये, पुलिस ने पकड़ा
जमशेदपुर, नवम्बर 22 -- Jamshedpur News: सोनारी से राज्यपाल कार्यालय में फोन कर बिजली बिल के भुगतान के लिए रुपये मांगने का मामला सामने आया है। राज्यपाल कार्यालय की ओर से इसकी जानकारी एसएसपी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनारी से फोन करने वाले युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार ने राज्यपाल कार्यालय में फोन किया था। फोन पर उसने बिजली बिल के भुगतान के लिए पैसों की मांग की थी। इसकी जानकारी राज्यपाल कार्यालय ने एसएसपी को दी। इसके बाद पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने सोनारी से राजेश कुमार को पकड़ा और उससे पूछताछ की।
बिजली बिल की राशि से परेशान था युवक करीब 10 हजार रुपये आया था ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.