जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। शुक्ल पूर्व में प्रदेश प्रवक्ता और विधि एवं कानून विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, अर्जुन मुंडा समेत वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- अनिल मोदी बने भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक यह भी पढ़ें- भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने अर्जून सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...