जमशेदपुर, अगस्त 8 -- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड की जोड़सा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय राजाबासा में आठ महीने से सोलर संचालित जलमीनार खराब है। इसके कारण विद्यालय में पेयजल का गंभीर संकट हो गया है। रसोइया प्रतिदिन करीब एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार कर रहे हैं और उसी पानी से बच्चों की प्यास भी बुझाई जा रही है। विद्यालय में 36 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पानी की व्यवस्था नहीं होने से मध्याह्न भोजन के बाद बच्चे विद्यालय परिसर से सटे डोभा में जाकर बर्तन धोने को मजबूर हैं। बरसात में डोभा पानी से लबालब है। ऐसे में छोटे बच्चों के पैर फिसलने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इस स्थिति को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों में चिंता है। विद्यालय के प्रभारी शिक्षक धनंजय मुर्मू ने बताया कि जलमीनार खराब होने की सूचना प...