जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: राजस्थान सेवा सदन, जुगसलाई, जमशेदपुर की वार्षिक आमसभा रविवार को हुई। सभा का शुभारंभ अध्यक्ष दिलीप गोयल, महासचिव सीए जगदीश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष सीए मनीष केडिया, उमेश कवटिया, पूर्व अध्यक्ष दीपक भालोटिया, उपाध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल, संयुक्त सचिव दीपक रामुका और ट्रस्ट मंडल सदस्य श्रवण देबुका ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अध्यक्ष दिलीप गोयल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य राजस्थान सेवा सदन को बेहतर और आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित करना है। उन्होंने विशेष रूप से नेत्र अस्पताल के पुनर्विकास और आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रतिवर्ष करीब 2,000 मोतियाबिंद ऑपरेशन नि:शुल्क कराने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने सेवा सदन को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने सहित अन्य विकास कार्यों पर भी प्रकाश ...