जमशेदपुर, जुलाई 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि पिछले तीन दिनों से पूर्वी सिंहभूम की जनता व्यापार, शिक्षा, आवागमन और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी झेल रही है। ऐसे में बंदी का आह्वान उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जब पीड़ित परिवार प्रशासन की पहल पर सहमत हो चुका है, आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर चुका है और एक घायल का इलाज अभी भी चल रहा है, तब बंद के जरिए आम लोगों को परेशान करना राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि दुखद घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। न्याय की मांग सभी का अधिकार है, लेकिन उसके नाम पर जनजीवन बाधित करना उचित नहीं है। यह भी पढ़ें- भाजपा के जमशेदपुर बंद का समर्थन करेगी आजसू कांग्रेस ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों...