Jamshedpur News: राउरकेला के युवक की स्टेशन पर मौत
जमशेदपुर, जुलाई 14 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार-पांच पर रविवार दोपहर राउरकेला के बोकाबंधु पाली निवासी रविचंद यादव 38 की मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर रेल पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, रेल थाना में यूडी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूचना के अनुसार, मृतक के पास से यात्रा टिकट नहीं मिला। आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। हालांकि, राउरकेला निवासी के मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन रेल पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने में जुटी है, ताकि शव सौंप सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.