Jamshedpur News: रांची में चिकित्सा पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कुष्ठ निवारण अभियान के तहत रांची में सभी जिलों के चिकित्सा पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. श्याम सुंदर पासवान ने सुझाव दिया कि कुष्ठ उन्मूलन के लिए सभी लोगों को मिलकर धरातल पर निष्ठापूर्वक काम करना होगा। गुरुवार को दो दिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण के पहले दिन डेमियन फाउंडेशन के कार्यक्रम पदाधिकारी चेन्नई से डॉ. एम. शिव कुमार और राज्य समन्वयक डॉ. गौतम कुमार ने प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग के लक्षण, प्रकार, उपचार और दिव्यांगता रोकथाम संबंधी चिकित्सीय जानकारी दी। जिला कुष्ठ परामर्श पदाधिकारी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि कुष्ठ बैक्टीरिया जनित रोग है। रोग की जल्द पहचान कर इलाज कराने से दिव्यांगता से बचा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.