Jamshedpur News: रसोइया नहीं पहुंची तो बच्चों ने संभाली मध्याह्न भोजन की जिम्मेदारी
जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तुंगबुरु में गुरुवार को रसोइया के नहीं पहुंचने पर बच्चों से मध्याह्न भोजन तैयार कराने का मामला सामने आया है। विद्यालय में नामांकित 36 बच्चों में कुछ बच्चे झाड़ियों से जलावन के लिए लकड़ियां ला रहे थे, जबकि कुछ रसोईघर में सब्जियां काट रहे थे। इस दौरान कुछ बच्चे विद्यालय परिसर के बाहर खेलते भी नजर आए। बताया गया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए गैस और जलावन की लकड़ी दोनों उपलब्ध हैं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक साफीकुर रहमान कार्यालय में आवश्यक कार्य में व्यस्त थे। बच्चों से भोजन बनवाए जाने की जानकारी लेने पर उन्होंने बच्चों को डांटते हुए पूछा कि उन्हें भोजन बनाने के लिए किसने कहा। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि बच्चे अपने स्तर से लकड़ी लाने चले गए थे। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.