जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी में झारखंड की टीम दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार है। इस मैच से पहले टीम में दो अहम बदलाव किए गए हैं। करीब ढाई साल बाद बोकारो के 33 वर्षीय बल्लेबाज कुमार देवब्रत की झारखंड टीम में वापसी हुई है। उन्हें प्रमुख बल्लेबाज शिखर मोहन की जगह टीम में शामिल किया गया है। शिखर मोहन का चयन इंडिया-ए टीम में होने के कारण वह इस मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे। वहीं, साहिल राज की जगह रांची के शुभ शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-सी के तहत झारखंड और दिल्ली के बीच मुकाबला 26 से 29 अक्टूबर तक रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जनवरी 2024 में अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले कुमार देवब्रत को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने मौका दिया है। अब उनके पास अपन...