जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: फोटो- रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाताभारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार को 29 वां रक्तदान महोत्सव और सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसका आयोजन छोटा गोविंदपुर स्थित लक्ष्मीनारायण कृपा हॉल में किया गया। शिविर में 84 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इसके अलावा सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार मनोकामना सिंह अजय, अभिनेता अमिताभ बच्चन के सबसे बड़े फैन राजेश श्रीवास्तव, शतकवीर रक्तदाता प्रवीण कुमार, अभिवंचित लोगों के लिए समर्पित समाजिक कार्यकर्ता अरूण सरकार, महिला उत्थान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित शारदा देवी को सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि मजदूर नेता एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि पूर्व डीएसपी कमल किशोर, कांग्रेस पुर...