Jamshedpur News: रंगदारी वसूलने और लोगों को धमकाने के लिए रखा था हथियार, पांच गिरफ्तार
जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: कदमा में लोगों को डराने-धमकाने और रंगदारी वसूलने के लिए हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को फॉर्म एरिया स्थित मैदान में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर देसी कट्टा और गोलियां बरामद की गईं। मंगलवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान रविनाथ मछुआ, विनय हरिपाल उर्फ बावला, संतोष बान सिंह, निहाल बालमुचू और अमित कुमार साहू के रूप में हुई है। सिटी एसपी के अनुसार, पुलिस को सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि मैदान में कुछ युवक हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और पांचों को पकड़ लिया।पुलिस के मुताबिक, पूछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.