Jamshedpur News: यौन शोषण के मामलों में 48 घंटे के भीतर जुटाने होंगे फोरेंसिक साक्ष्य
जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: यौन शोषण और दुष्कर्म के मामलों में घटना के 48 घंटे के भीतर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने पर विशेष जोर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। इसका उद्देश्य पीड़ितों का समय पर मेडिकल परीक्षण कराने के साथ डीएनए, वीर्य और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखना है। जांच में देरी पर कई बार महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट होने या उनकी उपलब्धता कम होने की आशंका रहती है। निर्देश के अनुसार, यौन अपराध की सूचना पर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी होगी। पीड़ित के जल्द चिकित्सीय परीक्षण कराकर जरूरी फोरेंसिक साक्ष्य एकत्रित करने होंगे। सामान्यतः घटना के 24 से 72 घंटे के भीतर जांच कराने से महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की संभावना अधिक रहती है। हालांकि, 48 या 72 घंटे बाद भी मेडिकल जांच और साक्ष्य सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.