Jamshedpur News: यूसीआईएल विस्थापितों के हक के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक
जमशेदपुर, अगस्त 14 -- Jamshedpur News: यूसीआईएल की तुरामडीह, नरवा, जादूगोड़ा, बांदूहुड़ांग और बागजामदा माइंस से प्रभावित व विस्थापित परिवारों की लंबित मांगों को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन और बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती भी मौजूद रहे। विधायकों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें। केंद्र सरकार के समक्ष विस्थापितों के मुद्दों को मजबूती से उठाकर उन्हें उनका वास्तविक हक दिलाएं। विधायक ने बताया कि जिन परिवारों ने यूसीआईएल परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन दी, वे आज भी नौकरी के लिए भटक रहे हैं। कई मामलों में नौकरी के दौरान विस्थापित कर्मचारियों की मृत्यु हो गई या वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं। फिर भी उनके आश्रितों को आज तक नौकरी नहीं मिली। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.