Jamshedpur News: यूपीआई शुल्क स्थगित करने का निर्णय स्वागतयोग्य : मोदी
जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने 2,000 रुपये से अधिक के पात्र यूपीआई व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लागू करने की तिथि दिवाली के बाद तक स्थगित करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों में डिजिटल भुगतान बढ़ता है। ऐसे में शुल्क स्थगित होने से व्यापारियों को राहत मिलेगी और भुगतान व्यवस्था को लेकर असमंजस कम होगा। उन्होंने सरकार से व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखकर व्यापार सुगमता बढ़ाने वाले फैसले लेने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.