Jamshedpur News: युवा उत्सव: सामूहिक लोकगीत में करीम सिटी को प्रथम स्थान
जमशेदपुर, नवम्बर 1 -- Jamshedpur News: शुक्रवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित हुआ। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड, नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना और जिला प्रशासन की खेल शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन हुआ। उत्सव की थीम 'नशा मुक्ति युवा, विकसित भारत' रही। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 250 से अधिक युवक-युवतियों ने भाग लिया। उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी रुपारानी तिर्की, मेरा युवा भारत के जिला युवा पदाधिकारी मोंटू पातर और जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. कमल कुमार महतो ने किया। उत्सव के दौरान सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में सामूहिक लोक नृत्य में ट्राइबल रिदम ने पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.