Jamshedpur News: युवा इनोवेटर अक्षत सरकार को 9,500 फिलर का अंतरराष्ट्रीय ग्रांट
जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: टेल्को के नौवीं कक्षा के छात्र अक्षत सरकार ने अपनी असाधारण वैज्ञानिक सोच के दम पर वैश्विक स्तर पर शहर और देश का मान बढ़ाया है। मात्र पचास रुपये की लागत में एलपीजी गैस लीकेज का पता लगाने वाली अभिनव 'टीएस जीएलडीसी सेफ्टी टेप' विकसित करने के उनके प्रोजेक्ट को अमेरिका स्थित जॉर्ज मेसन यूनिवर्सिटी के मरकाटस सेंटर के इमर्जेंट वेंचर्स से नौ हजार पांच सौ अमेरिकी डॉलर यानी लगभग आठ लाख रुपये से अधिक का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ग्रांट प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि संस्थान की सीनियर रिसर्च फेलो श्रुति राजगोपालन द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.