Jamshedpur News: युवती पर गर्म चाय फेंकने के आरोपी की जमानत
जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर स्थित टीएफए ग्राउंड के पास युवती पर गर्म चाय फेंकने के आरोपी सन्नी कुमार मिश्रा की जमानत अर्जी गुरुवार को एडीजे-5 की अदालत से मंजूर हो गई। बचाव पक्ष से अधिवक्ता ए झा ने अदालत में पैरवी की। बताया जाता है कि 6 अप्रैल की रात चाय मिलने में कुछ देर होने से आक्रोशित युवक ने युवती पर गर्म चाय फेंक कर दुकान में हंगामा किया था। इससे युवती झुलस गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी युवती को अस्पताल भेजने के साथ मामला दर्ज की थी। गंभीर अवस्था के कारण युवती का कई दिन टीएमएच के सीसीयू में कई दिल इलाज चला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.